trending
Published: Saturday, 12 Apr, 2025

LSG vs GT IPL 2025: लखनऊ की हैट्रिक या गुजरात की बादशाहत?

LSG vs GT IPL 2025

PL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स – रोमांचक टक्कर में कौन मारेगा बाज़ी?

 

LSG vs GT IPL 2025 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 26वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में दोपहर को होगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि लखनऊ जहां अपनी जीत की हैट्रिक बनाना चाहेगी, वहीं गुजरात टॉप पोजीशन की ओर कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 5 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज की है और उनकी नज़रें लगातार तीसरी जीत पर होंगी। वहीं, गुजरात टाइटन्स ने अपने पिछले 4 मैच लगातार जीते हैं, जिससे टीम का आत्मविश्वास चरम पर है।

आज के मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें:

गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग XI:

  • साई सुदर्शन

  • शुभमन गिल (कप्तान)

  • जोस बटलर (विकेटकीपर)

  • शेरफेन रदरफोर्ड

  • वॉशिंगटन सुंदर

  • शाहरुख खान

  • राहुल तेवतिया

  • राशिद खान

  • आर साई किशोर

  • मोहम्मद सिराज

  • प्रसिद्ध कृष्णा

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI:

  • मिचेल मार्श

  • एडेन मार्करम

  • निकोलस पूरन

  • ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर)

  • आयुष बदोनी

  • डेविड मिलर

  • शार्दुल ठाकुर

  • रवि बिश्नोई

  • आकाश दीप

  • आवेश खान

  • दिग्वेश सिंह राठी

क्या लखनऊ घर पर जीत की हैट्रिक लगाएगी या गुजरात एक और जीत से टेबल टॉपर बनेगी? जवाब मिलेगा आज के इस धमाकेदार मुकाबले में।

Home Trending Match Analysis English Contact Us
//