आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया।
पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए। कप्तान अय्यर ने सिर्फ 36 गेंदों में 82 रन ठोक डाले। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 42, प्रियांश आर्य ने 36 और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 34 रन की तेज़ पारी खेली।
हैदराबाद के सामने अब जीत के लिए 246 रन का विशाल लक्ष्य है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में की। सिर्फ 2 ओवर में ही स्कोर 28 तक पहुंच गया और फिर 8 ओवर के बाद टीम 100 रन के पार निकल गई।
शर्मा को शुरुआत में कुछ जीवनदान मिले, लेकिन उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया और हेड के साथ मिलकर पंजाब के गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई की।
इससे पहले, 18वें ओवर में हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पहले ग्लेन मैक्सवेल (3 रन) को और फिर श्रेयस अय्यर को आउट किया।
मैच का रोमांच चरम पर है और फैंस को एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल रहा है।
अभिषेक शर्मा ने 40 गेंदों में शतक जड़ने के बाद कहा, "यह ऑरेंज आर्मी के लिए है।" उनकी शानदार पारी पर SRH की मालिक काव्या मारन ने अपने माता-पिता के साथ खुशी ज़ाहिर की।
ICONIC MOMENT FROM ABHISHEK SHARMA ???? pic.twitter.com/HZPIhTLl70
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 12, 2025
ICONIC MOMENT FROM ABHISHEK SHARMA ???? pic.twitter.com/HZPIhTLl70
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 12, 2025